संभल, फरवरी 7 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी सत्यपाल (22 वर्ष) पुत्र लाल सिंह, अपने परिवार के साथ शिवरात्रि मेले में हरिद्वार चाट-पकौड़ी का ठेला लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह बाइक से गवां से अपने गांव सामान लेने जा रहा था। जैसे ही युवक ईंट भट्टे के पास पहुँचा, सामने से आ रही तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ...