औरैया, जनवरी 2 -- याकूबपुर। कस्बे में बेला-रसूलाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि रसूलाबाद की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गणेश पुत्र मानसिंह निवासी गांव निवादा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बेला भिजवाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...