जौनपुर, फरवरी 12 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर अहिरौली ग्राम सभा के पास बुधवार को दिन में करीब 2:30 बजे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन वर्षीय मासूम और एक युवक घायल हो गया। बाजार निवासी अमरनाथ यादव अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर आ रहे थे। आजमगढ़ की तरफ से आ रही है तेज कार ने टक्कर मार दी। जिससे अमरनाथ यादव अनियंत्रित होकर गिर गए और उनका सिर फट गया। बाइक पर बैठका तीन साल का मासूम बालक भी घायल हो गया। घायलों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...