औरैया, फरवरी 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के वैवाह-चौपला मार्ग पर सोमवार को एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए भरथना के निजी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के नगला जलाल निवासी राहुल कुमार अपनी पत्नी रेनू देवी निवासी सकरावा, जनपद औरैया को ससुराल से लेने आए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। वैवाह गांव से आगे खासुआ गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे रेनू देवी के पैर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल महिला को तुरंत निजी वाहन से भरथना के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे...