महोबा, फरवरी 8 -- कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मुख्यालय कोतवाली के गांव चुरबुरा निवासी 66 वर्षीय बड़ीबहू पत्नी रामस्वरूप अपने बेटा अखिलेश के साथ बाइक से अकठौहां गांव बाइक से जा रही थी। करहरा कलां गांव के पास तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के रेफर किया गया जहां ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...