आजमगढ़, जुलाई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र में आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर भैसही नदी के पास शुक्रवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार भांजी की मौत हो गई। मामा सहित चार लोग घायल हो गए, घायलो का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तरवां थाना क्षेत्र जियापुर गांव निवासी सात वर्षीया अनन्या पासवान पुत्री धर्मराज अपनी बड़ी बहन नौ वर्षीया शिवांगी के साथ ननिहाल में जहानगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी नाना शिवचंद के घर आई थी। शुक्रवार की रात दोनो बहने अपने मामा सूरज और पिंटू के साथ बाइक से जहानगंज बाजार चाऊमीन खाने आई थी। रात करीब आठ बजे सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। भैसही नदी के पास पहुंचेत ही सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए। घायलो को कोल्हूखोर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अनन्या को मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.