अमरोहा, जनवरी 20 -- जोया, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर घायल हो गए। अनियंत्रित कार डिवाइडर किनारे खड़े पोल से टकराने के बाद हवा में लहराते हुए दूसरी लेन पर जाकर पलटी। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल पिता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटवाकर जाम खुलवाया। उधर, हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह हादसा हाईवे पर कस्बा डिडौली में कैनरा बैंक शाखा के सामने हुआ। मूल रूप से क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मासुदुल हसन वर्तमान में जोया के मोहल्ला पधानोंवाला में रहते हैं। उनके साथ छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.