आजमगढ़, जून 18 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बेलाखास मोड़ के पास मंगलवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार बीज विके्रता की मौत हो गई। वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कार सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र केकलंदरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरिकेश मौर्य की ठेकमा बाजार में बीज की दुकान है। वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। बेलाखास गांव के मोड़ पर पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसक बाद कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे। घायल हरिकेश मौर्य को एबुंलेस से मोहम्मदपुर सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो बेटा एक बेटी है, घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.