कन्नौज, दिसम्बर 15 -- ठठिया, संवाददाता। ठठिया के विशिष्ट मण्डी के निकट आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस-वे कर सर्विस रोड पर सोमवार को एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ठठिया थाना क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव निवासी कृपाल 60 वर्षीय अपने पुत्र सूरज व गांव के ही रोशन लाल पुत्र भगवानदीन के साथ बाइक से ठठिया की ओर जा रहे थे। बाइक को पुत्र सूरज चला रहा था। जब उनकी बाइक विशिष्ट मण्डी के निकट एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर पहुंची। पीछे से आ रहे एक रफ्तार कार चालक से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची ठठिया पुलिस ने तीनों घायलों को राजकीय म...