जौनपुर, फरवरी 7 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की देर रात को कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गयी तथा उनका पुत्र घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी 73 वर्षीय हौसिला प्रसाद मिश्र को उनका 30 वर्षीय पुत्र मुकेश मिश्र दवा के लिए लखनऊ लेकर गया था। वह अपनी बाइक को स्टेशन पर खड़ी किया था। रात को पिता पुत्र ट्रेन से लौटकर जफराबाद स्टेशन पर आए। वहां से बाइक लेकर घर आ रहे थे। उक्त क्रासिंग के पास एक कार ने उनको टक्कर मार दिया, जिससे पिता पुत्र घायल होकर गिर गए। कुछ लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस बुलवाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहाँ पर हौसिला प्रसाद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.