नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा, संवाददाता। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित हाजीपुर अंडरपास के निकट गुरुवार सुबह कार के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 निवासी विकास चंद्र दूबे ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा आकाश दूबे मूलरूप से झारखंड के जिला पलामू के गांव पूर्वडीहा का रहने वाला था। वह वर्तमान में दिल्ली के सरिता विहार में रहता था। वह सेक्टर-135 स्थित एक प्राइवेट कंपनी नौकरी करता था। वह छह फरवरी को ड्यूटी पूरी करके अपने घर के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह हाजीपुर अंडरपास के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस...