जौनपुर, दिसम्बर 23 -- खेतासराय। खेतासराय-जौनपुर हाइवे पर गुरैनी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पोरईखुर्द गांव निवासी रामसूरत राजभर के दो बेटे 22 वर्षीय राजन और 20 वर्षीय रोशन जौनपुर किसी काम से गए थे। दोनों भाई बाइक से दोपहर घर लौट रहे थे। गुरैनी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...