फतेहपुर, नवम्बर 29 -- थरियांव/छिवलहा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना के अंबापुर के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आई बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। हथगाम थाना के गौरी निवासी रामऔतार की शुक्रवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन लेकर हथगाम सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन शांतिनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिये थे। रामऔतार का बड़ा बेटा कमलेश साथ में था। देर रात छोटा बेटा 22 वर्षीय विमलेश रैदास पड़ोसी साथी अवधेश साथ पिता के इलाज के लिये...