शामली, नवम्बर 13 -- शहर के कैराना बाईपास पर कार द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की दशा गंभीर होने के कारण हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव करोदा निवासी अंकित पुत्र महिपाल अपने मौस्सा जयपाल के साथ बाइक पर सवार होकर कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी अपनी बहन सुनीता के यहां जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह कैराना बाईपास पर पहुंचा तो इसी दौरान कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरो की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अंकित की दशा गंभीर होने के कारण हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वही कार चालक को पुलि...