मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उत्तराखंड हरिद्वार के मंगलौर निवासी इमरान अपनी पत्नी के साथ बाइक से किसी कार्य से मेरठ गया था। रविवार शाम को वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग छपार में थाना मोड के पाह पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ कार चालक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई। जबकि इमरान को मामूली चोटें ही आई। चालक कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...