सहारनपुर, जनवरी 3 -- देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में कार की टक्कर से बाइक सवार डाक्टर की मौत हो गई। पुलिस घायल अवस्था में डाक्टर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, डाक्टर की मौत से परिजनों कोहराम मचा है। क्षेत्र में चर्चा है कि हरियाणा पुलिस एक बदमाश की कार का पीछा कर रही थी। रास्ते में बेरीकेडिंग लगी होने की वजह से बदमाश ने अपना बचाव करते हुए कार को तेजी से दौड़ा दिया, जिसकी चपेट में बाइक सवार डाक्टर आ गया। थाना नागल क्षेत्र के गांव मायाहेड़ी निवासी शीतल (53) पुत्र हरि सिंह बीयूएमएस डाक्टर थे। वह गांव में ही क्लीनिक चलाते थे। शनिवार की दोपहर वह कचहरी में किसी काम से आए थे। बताया जाता है कि जब वह घर लौट रहे थे तो एक कार ने बाइक में ...