बुलंदशहर, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र के ककोड़- झाझर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले सहित तीन की मौत हो गई। युवक शादी समारोह में हलवाई का काम करके गुरुवार देर-रात गांव दस्तूरा वापस लौट रहे थे। कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। गांव दस्तूरा निवासी रिंकू 25 वर्ष पुत्र राजवीर उर्फ राजन अपने साथी गांव निवासी सचिन 23 वर्ष पुत्र चरन सिंह व सचिन के साले सीकरी निवासी डब्बू 16 वर्ष पुत्र छोटे लाल के साथ गुरुवार देर रात रबूपुरा के गांव तिरथली से शादी समारोह में तंदूरी रोटी का काम करके लौट रहे थे। जैसे ही बाइक दस्तूरा मोड़ व चचूरा के बीच पहुंची तभी ककोड़ की तरफ से जा रही अनियंत्रित इको कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। कार की गति इतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.