मुंगेर, फरवरी 21 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। शुक्रवार की सुबह गंगटा- संग्रामपुर मार्ग अंतर्गत दरियापुर के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की गंभीर अवस्था को देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया। जख्मी युवक हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत रमनकाबाद पूर्वी पंचायत की फसियाबाद निवासी कपिलदेव मंडल का पुत्र आकाश कुमार है। वह संग्रामपुर से गंगटा की ओर आ रहे थे, तभी दरियापुर के समीप स्कॉर्पियो ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वाहन चालक भाग निकला। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस...