रामपुर, मार्च 25 -- भोट। नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार कक्षा दस के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायल को परिजनों ने मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के खौदपुरा गांव निवासी इंदाज हुसैन मजूदरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि इंदाज हुसैन का पुत्र गुलवेज 18 वर्ष क्षेत्र के किशनपुर पनचक्की गांव स्थित होली चाइल्ड इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र था। सोमवार शाम को गुलवेज अपने दोस्त गांव निवासी जितिन के साथ खरीदारी करने बाइक से रामपुर गए थे। रात करीब आठ बजे दोनों लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर कोयली गांव से आगे निकलते ही रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.