मेरठ, जनवरी 2 -- सरधना रोड पर मछरी गांव के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार सरधना निवासी अमन घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया। अमन ने बताया कि वह दौराला सामान लेने आ रहा था। मछरी गांव के सामने पहुंचते ही गन्ने से भरे ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिस कारण वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पीड़ित उपचार के बाद सरधना लौट गया। सड़क हादसे की सूचना पीड़ित के परिवार को दी गई। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...