मेरठ, फरवरी 2 -- खरखौदा। खरखौदा-मुंडाली संपर्क मार्ग पर कौल गांव के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मेरठ के अस्पताल में भेजा जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मुंडाली निवासी 32 वर्षीय आशु पुत्र जमील रविवार देर शाम खरखौदा से बाइक से वापस घर लौट रहा था। कौल गांव के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। उधर, थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएग...