गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में होली के दिन जमकर लोगों ने हुड़दंग मचाया। शुक्रवार सुबह सात बजे पलवल-सोहना मार्ग पर गांव सिलानी के पास पलवल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक में आग लग गई और एक युवक की जलकर मौत हो गई। दूसरे युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पलवल की तरफ से आ रहे कार चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक से टक्कर होने के बाद कार चालक 15 फीट तक घसीटते हुए लेकर गया और इस दौरान बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार दोनों युवक आग चुकी चपेट में आ गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक की आग में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक झुलस गया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले निवासी साजन के रूप में हुई। वहीं घायल युवक की पहचान रितिक के रूप में हुई है। उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.