फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मारुति कुंज के कृष्ण कुंज इलाके में शुक्रवार शाम रफ़्तार का एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। एक 15 वर्षीय किशोर ने तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए गली में पिता के साथ सामान लेने जा रहे आठ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किशोर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि हादसे से गुस्साए लोगों ने किशोर के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग मटेरिलय सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार शाम को वह कुछ सामान लेने के लिए पैदल अपने आठ साल के बेटे यूहान के साथ ज...