उन्नाव, जनवरी 7 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे पार करते समय बुधवार सुबह कार के टक्कर मारने से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपुरी गांव के रहने वाले 30 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र सत्य प्रकाश दोपहर अपनी बाइक से बसीरतनगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सामने हाईवे पार करते समय कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.