मुरादाबाद, फरवरी 10 -- मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी आसिम(33) लाकड़ी स्थित एक्सपोर्ट फर्म में काम करता है। भाई कासिम ने तहरीर देकर बताया कि रोजाना की तरह करूला से खाना लेकर फैक्ट्री में आ रहे थे। रास्ते में लाकड़ी बाईपास पर चौहानों वाली मिलक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आसिम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक और मोबाइल फोन भी टूट गया। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 पीआरवी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.