बस्ती, मार्च 16 -- गौर। टिनिच गौर मार्ग पर बेलहिया पॉवर हाउस के बगल केसरई गांव मोड़ पर शुक्रवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे 11 केवी लाइन के पोल से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को हल्की चोट आई है। कार सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। बभनगावां कला निवासी योगेश वर्मा परिवार के साथ कार से सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया गांव जा रहे थे। गाड़ी को योगेश वर्मा खुद चला रहे थे। अचानक झपकी आने से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोल से टकरा गई। आस-पास के लोगों ने पहुंच कर कार सवारों को सुरक्षित निकाला। इधर बिजली के पोल टूटने से स्थानीय गांव की बिजली गुल हो गई। पोल टूटने की सूचना पर बिजली कर्मी वहां पहुंचे और लगभग एक घंटे के अंदर आपूर्ति को बहाल कर दिया...