बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर भैंसहटी पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तिसाह निवासी 26 वर्षीय राहुल पुत्र दशरथ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया। सीएचसी में हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.