गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद की अर्थला कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह अपने 18 वर्षीय बेटे सुशांत के साथ बुधवार रात मोपेड से मोहन नगर से लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मोपेड दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...