अमरोहा, सितम्बर 16 -- गजरौला। कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी रवि ई-रिक्शा चलाता है। रविवार रात वह ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर चौपला से नाईपुरा की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। जिसमें चालक रवि के अलावा नाईपुरा बुधबाजार निवासी रश्मि व मुकेश घायल हो गए। हादसे के बाद जमा हुए आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने रश्मि व मुकेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर आगे की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.