गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोलाबाजार क्षेत्र के सूरदापार शुक्ल गांव निवासी पंपसेट व जनरेटर के मिस्त्री संजय तिवारी (58) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बेलीपार थाना क्षेत्र में मधुबन होटल के पास एक अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और हेलमेट दूर जा गिरा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि संजय तिवारी को न्यूरो संबंधी बीमारी थी और वह डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। वह अपने पीछे दो बेटे और एक...