बिजनौर, फरवरी 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडावर चौराहा पर शनिवार देर रात कांवड़ ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से डयूटी कर रहे दो सिपाही घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक सिपाही को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर एसपी अभिषेक झा व एएसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शनिवार की देर रात शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी पर तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह व ललित कुमार कावड़ ड्यूटी के लिए मंडावर चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान मंडावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि वह सिपाही हरेन्द्र सिंह दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार में मौ...