हरदोई, फरवरी 13 -- पिहानी। कुल्हावर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार दो मासूम भाइयों की मौत हो गई, जबकि दंपति घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पिहानी थाना क्षेत्र के बूढ़ागांव निवासी 25 वर्षीय आरिफ पत्नी नूरजहां और दो बच्चे पांच वर्षीय हासिम व तीन वर्षीय कासिम संग बाइक से शाम करीब छह बजे अपनी ससुराल सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र के जल्लापुर गांव को निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। आरिफ और नूरजहां की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरिफ के...