गंगापार, जनवरी 30 -- गुजरात से महाकुम्भ में स्नान करने आई महिला यात्री को कार ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक महिला की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। गुजरात से कई तीर्थयात्री संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज आए हुए हैं। सहसों टोल प्लाजा के बगल में गाड़ी पार्क करने के पश्चात सभी लोग संगम स्नान करने चले गए। वहां से संगम स्नान के बाद गुरुवार को दिन में लगभग 10 बजे पैदल ही अपने साथियों के साथ आ रहे थे। सहसों बाईपास पर राम विशाल सिंह की दुकान के सामने अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया। जिसमें 65 वर्षीय वजीबेन भरवार कार के नीचे चली गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं साथ में चल रही पवन बा जडेजा गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरान परेशान परिजन व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...