सहारनपुर, फरवरी 5 -- सरसावा। पंचकूला हरिद्वार हाईवे पर नशे में धुत कार चालक ने आगे चल रही दूसरी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से आगे जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरियाणा राज्य की जनपद कुरुक्षेत्र के गांव बन निवासी ईश्वर सिंह 60), जनपद यमुनानगर के गांव हरनौल निवासी रतन सिंह (60), लाडवा निवासी अजायब सिंह (60) थाना क्षेत्र के गांव बुढेड़ा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उनकी कार जब पंचकूला हरिद्वार हाइवे स्थित जियो पेट्रोल पम्प के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.