गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने नाबालिग छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्र का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जहां कई दिन बाद उसे छुट्टी दी गई। छात्र के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजनगर एक्सटेंशन की यूनिनव हाईट्स सोसाइटी में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा हेमांग यादव बीते 19 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे राजनगर एक्सटेंश के वेदांतम स्थित विद्या मंदिर क्लासेज से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। उसके साथ उसका एक सहपाठी भी था। दोनों अवध पैलेस के सामने से पैदल गुजर रहे थे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने हेमांग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह मुंह के बल सड़क पर गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.