फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर गांव में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में छठीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार काले रंग की कार ने पहले छात्र को टक्कर मारी और फिर उसके ऊपर चढ़ा दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान गांव मिर्जापुर निवासी 12 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। तरुण देर शाम पैदल ही अपने घर से ट्यूशन के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव के मेन रोड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार में आ रही कार ने तरुण को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार को बच्चे के ऊपर ही चढ़ा दिया। तरुण के पिता राकेश कुमार के अनुसार, कार में तीन-चार युवक सवार थे, जो लापरवाही से कार चला रहे थे। हादसे के तुरंत बाद वे कार स्पीड में भगा ले गए। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.