लखनऊ, मार्च 4 -- दुबग्गा में कानपुर-हरदोई बाईपास के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुई लैब सहायिका मुस्कान फातिमा की सोमवार रात मौत हो गई। लैब सहायिका आठ दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई थीं। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। दुबग्गा क्षेत्र के बेगरिया निवासी शमशुल ऐन ने बताया कि बेटी मुस्कान फातिमा (22) घर के पास निजी डाइग्नोस्टिक सेंटर में लैब सहायिका की ट्रेनिंग कर रही थी। 25 फरवरी की सुबह सेंटर से घर आ रही थी, तभी सड़क पार करते समय कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुस्कान हवा में करीब दस फुट उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी। हादसे में उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आने से उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात मुस्कान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.