प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। परिवार के लोगों के साथ महाशिवरात्रि पर लगा मेला देखने पैदल जा रही किशोरी की कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कान का पुरवा बेलहा निवासी सुभाष सरोज की 13 वर्षीय बेटी मानवी सरोज रविवार दोपहर परिवार के लोगों के साथ पैदल इनहन देवी धाम पर मेला देखने जा रही थी। लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर करीब के पेटरियापुर के पास लालगंज की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गई। कार में मौजूद एक ब्लॉक प्रमुख उसे ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी दो भाई और व दो बहन में दूसरे नंबर ...