उन्नाव, फरवरी 5 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के पुरवा मार्ग पर गौरा पुल के पास बुधवार देर रात पुरवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने आटो में सामने से टक्कर मारने एक युवक की मौत और चालक जख्मी हो गया। बतातें चलें कि हादसे में आटो सवार ओरहर मजरा खभार गांव के रहने वाले (40) वर्षीय अमृतलाल पुत्र रामकुमार व पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के रहने वाले ऑटो चालक विष्णु प्रताप घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बिछिया भेजा। यहां डॉक्टर ने अमृत लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अमृतलाल ऑटो चालक के बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे। सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए और मौत हो गई। अमृत लाल जाफरखेड़ा गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान हादसा ...