फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार की रात कार की टक्कर से ऑटोचालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना उत्तर के गंगा रिसोर्ट के समीप शनिवार की रात कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। जब युवक रात में घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाशने लगे। कुछ लोगों ने बताया शनिवार की रात में गली के बाहर कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...