रुद्रपुर, जनवरी 7 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 45 वर्षीय ई- रिक्शा चालक प्रेमपाल पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम सकरस बहेड़ी बरेली अपने ई-रिक्शा में नाजिमा पत्नी वकील अहमद और शहनाज पत्नी शकील अहमद निवासी ग्राम सकरस बहेड़ी को अपने गांव सकरस जा रहा था। थाना पुलभट्टा एसआई दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि एनएच-74 पर खालसा ढाबे के निकट पीछे से आ रही वैगनार कार ने प्रेमपाल के ई- रिक्शा को जोरदार टक्कर दी। ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस घटना में ई- रिक्शा चालक प्रेमपाल समेत नाजिमा और शहनाज एवं वैगनार कार में आगे ...