बुलंदशहर, फरवरी 14 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में संतोष इंटरनेशनल स्कूल, हजरतपुर के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई, जिससे तीन सवारियां और चालक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जुलेपुरा निवासी नौशाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी 2026 को शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी ई-रिक्शा संख्या से सवारियों को लेकर जुलेपुरा से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। संतोष इंटरनेशनल स्कूल के निकट पीछे से आ रही कार के चालक ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गई। हादसे में ग्राम कलौली निवासी 19 वर्षीय हेमंत पुत्र दर्शन सिंह के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ग्राम कुच्छेजा निवासी 12 वर्षीय राहुल पुत्र सुखवीर सिंह और ग्राम कलौली निवासी अलीम पुत्र फैज मोहम...