बुलंदशहर, फरवरी 14 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जुलेपुरा निवासी नौशाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर जुलेपुरा से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। संतोष इंटरनेशनल स्कूल के निकट पीछे से आ रही कार ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गई। हादसे में ग्राम कलौली निवासी 19 वर्षीय हेमंत पुत्र दर्शन सिंह के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनका उपचार कुसुम देवी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में चल रहा है। वहीं, ग्राम कुच्छेजा निवासी 12 वर्षीय राहुल पुत्र सुखवीर सिंह और ग्राम कलौली निवासी अलीम पुत्र फैज मोहम्मद भी घायल हो गए। अलीम की टांग में फ्रैक्चर बताया गया है। ई-रिक्शा चालक नौशाद अली को भी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने कार चालक के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.