मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा के पास गुरुवार रात कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सात लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया निवासी 38 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी राजेंद्र कुमार परिवार संग प्रदर्शनी देखने गई थीं। रात लगभग दस बजे सभी ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। चालक ई-रिक्शा लेकर जैसे ही इसी कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा राजश्री सिनेमाघर के पास पहुंचा। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और सवार एक बच्ची उछलकर सड़क पर गिर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.