पटना, जनवरी 25 -- आयकर गोलंबर के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक जख्मी हो गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आयकर गोलंबर के पास यातायात व्यवस्था थोड़े देर के लिए चरमरा गई। सड़क पर वाहनों की कतारे लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। यातायात पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा आयकर गोलंबर से पटना जंक्शन की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...