प्रयागराज, फरवरी 6 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के विशुनदास का पूरा गांव के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित चार बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। मौके से कार चालक फरार हो गया। घायल बच्चों और चालक को एक युवक अपनी कार से निजी अस्पताल ले गया। घटना की जानकारी पर शिक्षक और अभिभावक अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। जैतवारडीह गांव का बुधई शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा से अपने गांव की कक्षा एक में पढ़ने वाली अनन्या, कक्षा दो के छात्र अनुराग, कक्षा पांच के छात्र आकाश को प्राथमिक विद्यालय विशुनदास का पूरा और छठवीं में पढ़ने वाले जगदीश को पूर्व माध्यमिक विद्यालय थरवई छोड़ने जा रहा था। ई-र...