मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चुड़ियाला से परिवार के लोग जानसठ क्षेत्र के गांव पिमौड़ा में मौत में शामिल होने जा रहे ई- रिक्शा सवार पांच लोगों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य पांच लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टरो ने ई- रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को भी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी ई-रिक्शा निवासी 55 वर्षीय कामिल पुत्र नजर अपनी 50 वर्षीय पत्नी शायना, 16 वर्षीय पुत्री केकशा, 20 वर्षीय पुत्रवधु शना और तीन वर्षीय पौत्र शबाब के साथ रविवार को अपने घर से मौत में शामिल होने गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.