कानपुर, दिसम्बर 18 -- सचेंडी हाईवे पर तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मार कर भाग निकली। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुजैनी निवासी 35 वर्षीय सुमित कुमार आरटीओ में सविंदा कर्मी थे। परिवार में पत्नी सुमन और बेटा काव्यांश है। परिजन ने बताया कि बुधवार रात काम के सिलसिले में बाइक से सचेंडी जा रहे थे। रास्ते में किसान नगर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट भेजा। जहां उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...