नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-44 स्थित घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-44 के एफ ब्लॉक में रहने वाली रुखसार ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बच्ची मुस्कान सोमवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कार ने मुस्कान को टक्कर मार दी। सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में चोट लगने के कारण मुस्कान लहूलुहान हो गई। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते यहां से उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। महिला का दावा है कि हादसे के बाद मासूम को अस्पताल पहुंचाने के बजाय आरोपी चालक वाहन स...