चम्पावत, जनवरी 15 -- टनकपुर। कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति चोटिल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह खटीमा मार्ग में पीलीभीत चुंगी के निकट साइकिल सवार 45 वर्षीय घसियारा मंडी टनकपुर निवासी मुकेश पुत्र डोरी लाल कार की चपेट में आने से चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिटी स्कैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि चोटिल मुकेश के सिर में चोट आई है। सीटी स्कैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...